BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करने वाले कृष्ण कुमार सैनी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में देश के कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3580 किमी पदयात्रा करने वाले कृष्ण कुमार सैनी ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान नवापारा-राजिम निवासी श्री सैनी ने बताया कि उन्होंने 05 जनवरी को कन्याकुमारी स्थित महात्मा गांधी स्मारक से अपनी पदयात्रा की शुरुवात की थी और 24 फरवरी को श्रीनगर के लाल चौक पर यात्रा का समापन किया।

उन्होंने 50 दिन 04 घंटे में 12 राज्यों से गुजरते हुए यह सफर तय किया। उन्होंने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ नारे के साथ यह पदयात्रा की है।

Related Posts