BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रायगढ़ जिला गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के नेतृत्व में रायगढ़ जिला गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए लगातार किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और उनसे समाज के हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर विधायक पत्थगांव रामपुकार सिंह, विधायक संजारी बालोद संगीता सिन्हा, रतन पोर्ते, वनमाली नेटि, दीपक सिदार, बलराम, भुनेश्वर पोर्ते,  मिट्ठू लाल, शेखर सिदार सहित रायगढ़ जिला गोंड समाज के अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Posts