BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से तहसील साहू संघ पाटन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में तिल्दा सिंधी पंचायत युवा विंग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाज द्वारा 18 मार्च को पूज्य सिंधी पंचायत में आयोजित होने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पोस्टर का विमोचन भी किया। सिंधी पंचायत युवा विंग ने 23 मार्च को चेट्रीचंड्र के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री बघेल को तिल्दा आने का न्योता दिया। इस अवसर पर तिल्दा सिंधी पंचायत युवा विंग के अध्यक्ष व एल्डरमेन राहुल तेजवानी, विपिन ख़ूबवानी, अविनाश मोटवानी, मनीष तेजपाल, राजा खूबचंदानी , राहुल रिजवानी, अंकित सतपाल, राकेश भोजवानी मौजूद थे।

 

मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यालयमंडलम के अध्यक्ष ने स्वरचित माताश्रीछत्तीसगढ़वंदना की प्रति भेंट की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यालयमंडलम के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने मुलाकात कर माताश्रीछत्तीसगढवंदना की प्रति भेंट की। डॉ. शर्मा ने बताया की माताश्री छत्तीसगढ वंदना की रचना उन्होंने संस्कृत भाषा में की है। इसमें 5 श्लोकों के माध्यम से छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी की समस्त गुणों का बखान किया गया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. शर्मा के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्यालय मंडलम रायपुर के सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद साहू भी मौजूद थे।

 

मुख्यमंत्री से तहसील साहू संघ पाटन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में तहसील साहू संघ पाटन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 22 अप्रैल को पाटन के ग्राम गातापारा में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती और सामूहिक आदर्श विवाह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष दिनेश साहू, उपाध्यक्ष गुलाब साहू, कार्यकारी अध्यक्ष लालेश्वर साहू, किशन साहू, गंगादीन साहू, महेंद्र साहू, धनराज साहू, टेसराम साहू, सुरेश साहू, विमल साहू, जयंती साहू, गजेन्द्र साहू, होरी लाल साहू एवं बेनीराम साहू मौजूद थे।

Related Posts