BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में विधायक भुनेश्वर बघेल के नेतृत्व में डोंगरगढ़ से आए मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को मां बमलेश्वरी का प्रसाद, चुनरी और तस्वीर भी भेंट की।

मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मां बमलेश्वरी मंदिर परिसर में विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल गट्टानी, ट्रस्ट के पदाधिकारी महेंद्र परिहार, बबलू शांडिल्य, अजय ठाकुर, प्रकाश जिंदल संजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related Posts