रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यलय में सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल कुलदीप सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, सीआरपीएफ के स्पेशल डायरेक्टर जनरल जुल्फ़िकार हसन, एडीजी नितिन अग्रवाल, आईजी साकेत, डीआईजी ए.के. सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री से अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मेश्राम के नेतृत्व में आए अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश जांगड़े, सुरेंद्र कुमार खूंटे, सुनील चौहान, बी एल आर्य, बिम्बिसार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन, रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव के नेतृत्व में आए छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन, रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात की और अपनी समस्याओं एवं मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर लोचन पांडेय, विद्यादेवी साहू, अनिल पाठक, नागेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।











