BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘छत्तीसगढ़ की सहकारिता : नई राहें-नए कीर्तिमान’ स्मारिका का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक ( अपेक्स बैंक ) की स्मारिका ‘छत्तीसगढ़ की सहकारिता: नई राहें-नये कीर्तिमान’ का विमोचन किया । स्मारिका में राज्य सरकार की वर्ष 2019 से 2023 तक विगत पांच वर्षों के कार्यकाल में सहकारिता के क्षेत्र में अर्जित की गयी विशिष्ट उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री ने बैंक के पदाधिकारियों को बधाई एवँ शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, संचालक द्वारिका साहू, राकेश सिंह ठाकुर, प्रबन्ध संचालक के.एन. कान्डे, डीजीएम भूपेश चन्द्रवंशी, प्रबंधक अभिषेक तिवारी और लेखाधिकारी प्रभाकर कांत यादव भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री से बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने सदस्यों को बधाई एवँ शुभकामनाएं दी तथा आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली, उपाध्यक्ष संजीव पाण्डेय, सचिव दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक, सह सचिव दिलीप जगवानी तथा कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे भी उपस्थित थे।

Related Posts