BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुर्सीपार में बीपीओ सेंटर का किया लोकार्पण, 700 युवाओं को मिलेगा रोजगार

भिलाई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बीपीओ सेंटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर में युवकों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार हेतु निजी संस्थाओं को आगे ला रही है। जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। ज्ञात हो कि भिलाई के इस बीपीओ सेंटर के माध्यम से लगभग 700 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

युवाओ को मिलेगा लाभ, आईटी सेक्टर में नया कदम: 
भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने बताया कि बड़ी-बड़ी कंपनियां सॉफ्टवेयर विकसित करती हैं। उन्हें ऐसे सेंटरों की आवश्यकता होती है। इसे ध्यान रखकर ही बीपीओ सेंटर खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इससे भिलाई को आगामी दिनों में आईटी सेक्टर के रूप में पहचान मिलेगी। हार्डवेयर से जुड़ी जानकारी भी बीपीओ कॉल सेंटर में दी जाएगी। यह आईटी सेक्टर में भिलाई के बढ़ते कदम हैं। आगामी दिनों में आईटी से जुड़े कई बड़े काम प्रस्तावित किए जाने हैं। इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े स्टूडेंट्स और एक्सपर्ट्स को जोड़कर काम किया जाना तय किया गया है। हमारी तैयारी लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री ने किया शहीद परिवारों से भेंट: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर चौक शहीद स्मृति स्थल में शहीद परिवारों से भेंट मुलाकात कर नेहरू जी की मूर्ति का अनावरण और चौक सौंदर्यीकरण का अवलोकन किया। उन्होंने यहां पर शहीदों को सम्मान में राष्ट्रीयध्वज फहराया।

Related Posts