BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से इस अवसर पर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बाल गंगाधर तिलक द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय चेतना जागृत करने और लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए शुरू किया गया सार्वजनिक गणेश उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है। श्री बघेल ने कहा है कि इस साल पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए गणेश उत्सव के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं। उन्होंने अपील की है कि लोग कोविड-19 के बचाव और रोकथाम के लिए सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें।

Related Posts