BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में जिले के पहले वाई-फाई जोन का शुभारंभ

धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम अछोटा में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में जिले के पहले वाई-फाई जोन की शुरुआत की। इससे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में कार्यरत लोगों को एवं गढ़कलेवा में आने वाले लोगों को निःशुल्क इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वे यहां अध्धयन भी कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस माह की 5 तारीख को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान रीपा को वाई-फाई सुविधा से लैस करने की घोषणा की थी। आज यहां वाई-फाई सुविधा के शुभारंभ से रीपा इस सुविधा से लैस जिले का पहला रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बन गया है।

इस अवसर पर विधायक सिहावा डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नागरिक आपूर्ति निगम के चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे मौजूद थे।

Related Posts