रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर समर्पण और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति सभी नर्सों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि स्वास्थ्य सेवा में नर्सों का हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। हमारी नर्स बहनें भी देवी स्वरूप होती हैं, जो निःस्वार्थ भाव से मानवता की सच्ची सेवा कर दूसरों के जीवन को खुशियों से भर देती हैं।
श्री बघेल ने कोरोना संकट काल में नर्स बहनों द्वारा दिन-रात मरीजों की सेवा और कर्तव्य परायणता की सराहना करते हुए कहा कि निर्भीक योद्धा के रूप में आप सबने जिस हिम्मत और हौसले के साथ मानवता की सेवा की है, वह काबिले तरीफ है।
मुख्यमंत्री आज बेलतरा विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 12 मई को बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के साथ ही विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से भी मुलाकात करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 11 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड से ग्राम अकलतरी के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11.35 बजे अकलतरी महाविद्यालय में भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तथा रीपा का अवलोकन करेंगे। 12.30 बजे वे ग्राम लखराम पहुंचेंगे तथा वहां मंदिर दर्शन करेंगे। एक बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री अकलतरी हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री 3.30 बजे बेलतरा में विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मण्डलों से भेंट मुलाकात के बाद हेलीकॉप्टर से शाम 5.20 बजे रायपुर वापस आएंगे।









