BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की आज 04 अप्रैल को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि है कि महावीर स्वामी ने समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का संदेश दिया।

उन्होंने बाहरी स्वच्छता के साथ आंतरिक शुद्धता पर बल दिया। उन्होंनेे अहिंसा को सभी धर्माे से सर्वाेपरि बताया और लोगों को ‘जियो और जीने दो’ की सीख दी। उनके सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। महावीर स्वामी जी के दिखाए रास्ते पर चलकर और दीन-दुखियों की सेवा कर सभी एक खुशहाल समाज के निर्माण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस टी. बी. राधाकृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व चीफ जस्टिस टी. बी. राधाकृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री बघेल ने कहा है कि जस्टिस राधाकृष्णन को उनकी उच्च गुणवत्तापूर्ण न्यायिक सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा। श्री बघेल ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Posts