रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और मराठी कवयित्री स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की 10 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि श्रीमती फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती फुले के द्वारा जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने श्री सोहन पोटाई के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सोहन पोटाई कांकेर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे। उन्होंने आजीवन आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक बार श्री पोटाई से आदिवासी समाज के हितों पर चर्चा हुई। आदिवासी समाज के विकास और उत्थान के लिए हम सबने मिलकर काम किया। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।















