BREAKING

छत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्डविविध

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अधिवेशन को लेकर दी जानकारी, कहा- हम चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें

कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने जा रहा है, इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात की और राहुल गांधी की तारीफ की…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश वघेल ने बुधवार 22 फरवरी को कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए. उन्होंने बताया कि अधिवेशन में राहुल गांधी भी आ रहे हैं। शेड्यूल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन चलेगा. तीन दिवसीय इस अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज जुटेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश वघेल उनका स्वागत करेंगे।

राहुल गांधी को लेकर CM भूपेश वघेल यह बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिवेशन के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी की तारीफ की. सीएम बघेल ने मीडिया से कहा, ”परसों राहुल गांधी आ रहे हैं. कांग्रेस अधिवेशन को लेकर लोगों में उत्साह हैं. हम चाहते हैं की राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें. हमारे नेता हैं राहुल गांधी. राहुल गांधी जनाधार वाले नेता हैं और हर वर्ग में स्वीकार्य हैं।” 

कौन-कौन पहुंचेगा अधिवेशन में? सीएम भूपेश वघेल ने कहा, ”छत्तीसगढ़ के लिए यह हमारा सौभाग्य और गर्व की बात है कि कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन रायपुर में होने जा रहा है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष कल आएंगे. उनके साथ सभी महासचिव और संचालन समिति के सदस्य आएंगे.” सीएम वघेल ने कहा कि राहुल गांधी के आने के बाद अगले दिन प्रियंका गांधी के अधिवेशन में पहुंचने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ”देशभर से कांग्रेस नेता यहां आएंगे. 2023 के विधानसभा चुनावों और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए रोड मैप बनाया जाएगा।’

इसी के साथ सीएम बघेल ने कहा कि बिना कांग्रेस के विपक्ष की एकता नहीं हो सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दल राज्यों में कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं।

सीएम बघेल ने बताए अधिवेशन के मुद्दे सीएम ने कहा, ”कांग्रेस अधिवेशन पर देशभर के लोगों की नजर है. इसमें केंद्र सरकार की नकामी पर चर्चा होगी. बेरोजगारी और महंगाई अहम मुद्दा हैं.” उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन ऐतिहासिक होगा, जिसमें ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का असर रहेगा. सीएम ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल है. पदयात्रा का असर लंबे समय तक रहता है. उन्होंने कहा कि पार्टी का महाअधिवेशन आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा. इसी के साथ ईडी का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार ने उसकी उसकी गरिमा को खत्म कर दिया है।

Related Posts