BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं..

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि संत महावीर ने समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का संदेश दिया। उन्होंने अहिंसा को सभी धर्मो से सर्वोपरि बताया है। भगवान महावीर ने लोगों को  ‘जियो और जीने दो’ की सीख दी। उनके सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। श्री बघेल ने आम जनता से कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए समाज हित में अपने घरों में रहकर ही उत्साह से महावीर स्वामी की जयंती मनाएं। स्वामी जी की शिक्षा पर चलें और दीन-दुखियों और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

Related Posts