BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। श्री बघेल ने इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह का स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांस्य मेटल से निर्मित यह आदमकद मूर्ति 12 फीट ऊंची और 2 टन वजनी है। इस मूर्ति को पूर्व में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के क्रम में स्थापित किया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 दिसम्बर 2020 को सोनाखान में शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी, सोनाखान के माटी सपूत, जिले की शान, सन 1857 की क्रांति के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा की स्थापना से न केवल जिला परिसर बल्कि पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। इस प्रतिमा से छत्तीसगढ़ की स्वर्णिम इतिहास की झलक दिखलायी दे रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार में गढ़कलेवा का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में 3 हजार स्क्वायर फीट में निर्मित गढ़कलेवा का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गढ़कलेवा का अवलोकन किया और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर गढ़कलेवा में व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अर्चना महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला,फरा, ठेठरी, खुरमी, अईरसा, चौसेला, तसमई, करी लड्डू, सोहारी अन्य विविध प्रकार के व्यंजन गढकलेवा में उपलब्ध रहेंगें।

उन्होंने यह भी बताया कि गढ़कलेवा में दूध से दही एवं घी तथा डिब्बा बंद सूखा आयटम, तिल लड्डू, नमकीन, करी लड्डू, सलोनी, मूरकू, खाजा, बालूशाही, खुरमी, बिजौरी भी खरीददार खरीद सकते है। गढ़कलेवा में आने वाले ग्राहकों के बैठने के लिए आउटडोर और इनडोर की व्यवस्था की गई है। जहां पर ग्राहक पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि गढ़कलेवा में ग्रामीण परिवेश का अनुभव कराने के लिए अलग से कुरिया का निर्माण किया गया है। जहां पर जमीन में बैठकर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुफ्त उठाने के लिए गोबर से लिपाई की गई है। गढ़कलेवा में आकर्षक सेल्फी पाइंट सहित वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

Related Posts