BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कोरबा से वापस रायपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद प्रवास से लौटकर सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की और छत्तीसगढ़ में मिलेट्स से बने उत्पाद और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित कलाकृति उन्हे स्मृति स्वरूप भेंट की।

Related Posts