BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने टाइपोग्राफी स्कैच का किया अनावरण, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की छात्रा द्वारा कपड़े पर टाइपोग्राफी आर्ट से बनाया गया है

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में आयोजित राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, राजनांदगांव की छात्रा अनन्या ठाकुर द्वारा कपड़े पर टाइपोग्राफी आर्ट से बनाए गए अपने स्कैच का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री को अनन्या ठाकुर ने बताया कि यह स्कैच उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की 32 विभिन्न योजनाओं को उल्लेखित करते हुए 11 हजार 5 सौ 60 शब्दों से निर्मित किया है, जिसे बनाने में उन्हें लगभग 1 महीने का समय लगा है। इसके साथ ही उन्होंने इस स्कैच को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भी प्रस्तावित किया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनकी इस कला की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Related Posts