रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीजीपी अशोक जुनेजा को जुआ सट्टे के अवैध कारोबार को बंद करने के निर्देश दिए है।मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में चल रहे जुआ सट्टा के अवैध कारोबार को बंद करने कड़े नियम बनाने के भी निर्देश दिए है। जुआ सट्टा के ऑनलाइन कारोबार पर लगाम लगाने बनाए कड़े नियम कानून बनाए जायेंगे। इस निर्णय से प्रदेश में जुआ सट्टा के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगेगा। इसके लिए आवश्यक विधिक प्रावधान और प्रक्रियाएं तय करने प्रारूप तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया है।














