BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमृत मिशन योजना का किया लोकार्पण, 32000 परिवारों को शुद्ध पेयजल की होगी आपूर्ति

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में अमृत मिशन फेस-1 का लोकार्पण किया। अमृत मिशन फेस-1, 140 करोड़ रुपये लागत वाली इस योजना से 32000 परिवारों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी।

इस योजना के अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रिनोवेशन के साथ ही साथ पाइपलाइन विस्तारीकरण तथा पांच टंकियों के निर्माण कार्य भी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन कर नगर निगम दुर्ग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

लोकार्पण के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसएसपी बद्रीनारायण मीणा, नगर निगम दुर्ग आयुक्त हरेश मंडावी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts