रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है।
देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति और पोंगल पर्व के नाम से मनाते है। मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। श्री बघेल ने कहा है कि यह पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए।
मुख्यमंत्री आज जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 जनवरी को जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत ग्राम मोहतरा तथा कोसमंदा जाएंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे दोपहर 12 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.40 बजे तहसील मालखरौदा के ग्राम मोहतरा तथा 1.25 बजे डभरा तहसील के ग्राम कोसमंदा पहुंचकर वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.35 बजे रायपुर वापस पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री शामिल हुए- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से शामिल हुए।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ.आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला भी उपस्थित।












