BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के दिव्यांग पर्वतारोही एवं पैरा एथलेटिक्स चित्रसेन साहू को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 12 लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में 14 दिसंबर को आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड मैराथन के अवसर पर पर्वतारोही, पैरा एथलेटिक्स, राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं ब्लेडरनर श्री चित्र कांत साहू को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी।

श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) में हिस्सा लिया था।

चित्रसेन साहू ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि अब पर्वतचोटी माउंट अकोंकागुआ की कठिन चढ़ाई कर छत्तीसगढ़ महतारी का नाम गौरवान्वित करने का पूरा प्रयास करूंगा।

Related Posts