रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ग्राम पंचायत बिर्रा आगमन पर स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा हसौद के प्रसिद्ध पेड़े से तौलकर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय, विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने संतोष जी बुरड़ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन के भाई संतोष जी बुरड़ के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।









