BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहायक आरक्षकों के हित में बड़ी पहल, पुलिस महानिदेशक ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को किया प्रेषित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत सहायक आरक्षकों को नववर्ष की सौगात देते हुए आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति एवं वेतन भत्ते प्रदाय किये जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को प्रेषित करने हेतु पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया है । इससे सहायक आरक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और वे अन्य भत्तों एवं सुविधाओं के भी पात्र होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल की इस घोषणा से सहायक आरक्षकों में हर्ष का माहौल है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देशों का तत्काल पालन करने हेतु गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश के पालन में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा विस्तृत प्रस्ताव शासन की और प्रेषित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने विश्व हिन्दी दिवस की दी बधाई- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के नागरिकों को विश्व हिन्दी दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिन्दी भाषा से पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति, विकास और पहचान कायम होती है।

श्री बघेल ने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि हम अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। बच्चों को राष्ट्रभाषा के गौरव की कहानियां और संस्मरण बताएं और हिन्दी के प्रति रूचि विकसित करें। हिन्दी को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करें, जिससे हिन्दी की अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में पहचान बन सके।

Related Posts