BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में केन्द्र द्वारा आबंटित कोयला खदान के संबंध में हुई बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास में राजस्थान को केन्द्र द्वारा आबंटित कोयला खदान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वनमंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्थान के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित छत्तीसगढ़ और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया सम्मान- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का सम्मान किया और मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों के हित में लिए गए कई अहम निर्णयों के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल प्रदेश पत्रकारों के शुभचिंतक है वें एक मित्र की भांति प्रदेश के पत्रकारों के हित में कार्य कर रहे है और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे है। श्री अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा मासिक समाचार पत्र के संपादकों को भी अधिमान्यता प्रदान की गई है साथ ही अधिमान्यता नवीनीकरण की अवधि को एक वर्ष से बढ़ाकर 02 वर्ष कर दी गई है। कोरोना काल में पत्रकार साथियों को इलाज के लिए सहायता राशि दी गई और कोरोना में मृत हुए पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

प्रदेश के पत्रकार इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभारी है। पत्रकारों ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में भी ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ के महासचिव विश्व दीपक राई सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।

Related Posts