BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी के होली मिलन समारोह में होंगे शामिल

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार 7 मार्च को राजधानी रायपुर में 3.10 बजे रायपुर प्रेस क्लब तथा शाम 4.15 बजे सुभाष स्टेडियम में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके पश्चात शाम 5.15 बजे मुख्यमंत्री निवास भिलाई-03 के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने पंडित गोविन्द वल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत के पूर्व गृह मंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और विद्वान वकील पंडित गोविंद वल्लभ पंत की 7 मार्च पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

श्री बघेल ने कहा है कि पंडित पंत जी ने स्वाधीनता आंदोलनों को गति देने के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पैरवी और रिहाई के लिए काम किया। भारत की स्वतंत्रता के बाद भी राष्ट्र निर्माण में पंत जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्यों को भाषायी आधार पर विभक्त करने तथा हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठा दिलाने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाता रहेगा।

Related Posts