BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धरसींवा विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलकात, मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज अधिवेशन में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के तहत 22 जनवरी को रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माठ तथा चरौदा में भेंट-मुलकात करेंगे। साथ ही वे धरसींवा में शाम को विभिन्न जनप्रतिनिधि मंडलों से भी भेंट करेंगे। वे इस दौरान तरपोंगी में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज अधिवेशन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे विधानसभा क्षेत्र धरसींवा के ग्राम माठ पहुंचेंगे और वहां ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे भेंट-मुलाकात के पश्चात माठ से दोपहर 1.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.20 बजे ग्राम तरपोंगी पहुंचेंगे और वहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरपोंगी के प्रागंण में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के आयोजित राज अधिवेशन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम तरपोंगी से दोपहर 2.20 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर धरसींवा पहुंचेंगे और दोपहर 2.30 बजे धरसींवा के बस स्टैण्ड तिराहा में स्वर्गीय योगेन्द्र शर्मा के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे इसके पश्चात् 2.40 बजे धरसींवा से कार द्वारा प्रस्थान कर 2.45 बजे ग्राम चरौदा पहुंचेंगे और वहां 3.20 बजे से ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री चरौरा के पश्चात् अपरान्ह 4.25 बजे धरसींवा पहुंचेंगे और वहां शाम 5 बजे से विभिन्न जनप्रतिनिधि मंडलों से भेंट-करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रात्रि 7 बजे धरसींवा से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Posts