BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव और दुर्ग में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रविवार 10 सितंबर को राजनांदगांव और दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार मुख्यमंत्री 11:30 बजे रायपुर निवास से प्रस्थान होंगे।

12:45 बजे गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, गौरव पथ, राजनांदगांव पहुंचेंगे, 1:30 बजे तक कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समापन एवं शपथग्रहण समारोह – कोसरिया यादव महासभा में शामिल होंगे।

दोपहर 1:30 बजे राजनांदगांव से प्रस्थान होकर दोपहर 2 बजे पुराना बस स्टैंड दुर्ग में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभा यात्रा कार्यक्रम – कोसरिया यादव महासभा में शामिल होंगे, 2:30 बजे वहा से प्रस्थान होकर 2:50 बजे भिलाई 3 निवास पहुंचेंगे।

Related Posts