रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 11 जून रविवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.50 अपने निवास से कार द्वारा सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे।

इंडोर स्टेडियम से शाम 4 बजे कार से रवाना होकर शाम 4.30 बजे नवा रायपुर के निजी होटल में आयोजित ‘ओपन माईक छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 5.40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में वाल्मिकी समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात् शाम 6.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 6.45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में बस्तर संभाग से आए छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें क्षेत्र के विकास से सम्बंधित ज्ञापन साौंपा। इस अवसर पर सर्वश्री महेंद्र यादव, अशोक यादव, छगन यादव, सुदामा यादव, जगदेव यादव, मंगल यादव, राजू यादव, अजय यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।









