BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने सभी चाटर्ड एकाउंटेट को ‘CA DAY‘ की दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक जुलाई ’सी.ए. डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चाटर्ड एकांउटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाटर्ड एकांउटेंट किसी भी देश, प्रदेश के औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। चाटर्ड एकांउटेंट अपनी कुशलता से आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बधेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया से जुड़े देशभर के सीए से छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों और नगरीय प्रशासन के काम-काज में कसावट और वित्तीय प्रबंधन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सहयोग का आव्हान भी किया है।

Related Posts