रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ महाधिवक्ता कार्यालय के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2023 का विमोचन किया। इस अवसर पर महाधिवक्ता श्री सतीश चन्द्र वर्मा भी उपस्थिति थे।
कवि सम्मेलन में हुए शामिल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कवि सम्मेलन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के साथ शामिल हुए और दर्शक दीर्घा में बैठकर काव्य पाठ का आनंद लिया।















