BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार-भाटापारा सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि की घोषणा की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार को चार-चार लाख रूपए तथा घायलों को एक लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस सड़क हादसे पर दुःख प्रकट करते हुए कहा है कि इस सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार की दुख की घड़ी में हम सब साथ हैं।

इस सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में 11 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts