BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने की अपील की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर सहित प्रदेश वासियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्हांेने कहा है कि कोरोना का अभी इलाज नहीं है, न ही वैक्सीन आ पाया है। इससे बचाव में ही सुरक्षा है। गाईडलाईन के अनुसार मास्क, सेनेटाईजर और फिजिकल डिस्टेंसिंग का लगातार कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। श्री बघेल सोनाखान भवन में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। 
श्री बघेल ने कहा कि राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिन्ता का विषय है। रायपुर के लोग जागरूक हैं। बचाव के उपायों का पालन कर संक्रमण को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संक्रमण से बचाव के सभी ऐहतियाती उपायों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मरीजों के लिए अस्पतालों में पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं। मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बड़ी संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। अभी छत्तीसगढ़ में दिल्ली, मुंबई जैसी स्थिति नही है।

Related Posts