BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री ने नारायणपुर पुलिस अधीक्षक को हटाने के दिये निर्देश, ट्वीट कर कहा- अमर्यादित होकर मातहत कर्मचारी के साथ मारपीट करना क्षमा योग्य नहीं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर एसपी उदय किरण को हटाने के निर्देश दिए है। आरक्षक की पिटाई के मामले में राज्य सरकार ने नारायणपुर एसपी उदय किरण को हटा दिया है। उदय किरण को पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा होती है कि वे अपराधियों से सख़्त व्यवहार करें। अमर्यादित होकर मातहत कर्मचारी के साथ मारपीट करना क्षमा योग्य नहीं है। असंयमित व्यवहार करने वाले नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

आज सुबह ही एसपी नारायणपुर उदय किरण द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है। नारायणपुर एसपी यू उदय किरण पर ड्राइवर जयलाल नेताम ने आरोप लगाया है कि गाड़ी की सफाई नहीं करने पर पिटाई कर दी।

Related Posts