BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री ने ग्राम पुरई में संयुक्त परिवार के साथ किया भोजन, आम के नूनचरा अचार और अलसी के भुरके का लिया स्वाद

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई में किसान देवनाथ साहू के संयुक्त परिवार के बीच उनके घर पर भोजन किया।

24 लोगों के संयुक्त परिवार के सभी सदस्यों ने आदर सम्मान के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। परिवारजनों ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथि गणों को घर में बना हुआ सात्विक भोजन परोसा। भोजन की थाली में आम के नूनचरा अचार और अलसी के भुरके ने मुख्यमंत्री का विशेष रुप से ध्यान आकर्षण किया और उन्होंने आत्मीयता के साथ इनको स्वाद का आनंद लिया।

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजेंद्र साहू जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष व अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

अतिथिगणों को कांसे की थाली में बिजौरी, पापड़, कढ़ी, चेच भाजी, मुनगा और आलू चना की सब्जी, चावल ,रोटी ,दाल के साथ साथ मीठे में सेवई और अनरसा भोजन स्वरूप परोसा गया। परिवार के सदस्य सुरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री को अपने परिवार के बीच पाकर पूरे परिवार के लोग प्रसन्न हैं।

Related Posts