रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी इंजीनियरों को अभियंता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंनेे कहा कि भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के सम्मान में उनके जन्मदिन 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विश्वेश्वरैया जी ने अपनी असाधारण दृष्टि और प्रतिभा से भारत को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नई ऊँचाई पर ले गए। उन्हें आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में याद किया जाता है। उनके इंजीनियरिंग के असाधारण कार्यों में से एक मैसूर का कृष्णराज सागर बांध है। इस बांध के बनने से सिंचाई क्षमता में विस्तार के साथ अनेक उद्योग विकसित हुए, जिसने कर्नाटक राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र और राज्य के निर्माण में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इंजीनियर्स अपनी दूरदृष्टि और कौशल से किसी राज्य के विकास को नए आयाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सर विश्वेश्वरैया जी की निष्ठा और समर्पण सबके लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।
मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वरी जयंती की दी बधाई: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भुवनेश्वरी जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि आदि शक्ति स्वरुपा मां भुवनेश्वरी देवी दस महाविद्याओं में से एक महा विद्या मानी जाती हैं।
मान्यता है कि भुवनेश्वरी देवी की श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जन्म मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है। श्री साय ने कहा कि भुवेनश्वरी देवी आदिशक्ति शाकंभरी नाम से प्रसिद्ध हुई हैं। पुत्र प्राप्ति के लिए लोग भुवनेश्वरी देवी की अराधना करते है। भक्तों को अभय एवं सिद्धि प्रदान करना इनका गुण है।
















