BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर नगर निगम रायपुर की अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस वाहन को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस कोरोना संकट के इस दौर में प्रदेशवासियों के लिए हितकारी होगा। रायपुर नगर निगम द्वारा इस वाहन का क्रय पुणे स्थित फोर्स कंपनी से किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 16 लाख 25 हजार रुपये है। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त है। यह पहला ऐसा पूर्णतः वातानुकूलित एम्बुलेंस है जिसमें वेंटिलेटर की भी सुविधा उपलब्ध है। एम्बुलेंस में लगा ऑटोमैटिक स्ट्रैचर आवश्यकतानुसार बिस्तर में भी परिवर्तित किया जा सकता है। आकार में बड़ा होने के कारण गम्भीर अवस्था वाले मरीजों की देखरेख के लिए परिजन भी इस एम्बुलेंस में सहजता से आ सकते हैं।

Related Posts