BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान श्रीगणेश: मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के अवसर अपने रायपुर स्थित निवास में विराजे भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे। वहां से रात्रि में वे रायपुर लौटे। इसके पहले आज शाम मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और मुख्यमंत्री के परिजनों ने विधि विधान के साथ मुख्यमंत्री निवास में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की।

Related Posts