BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन तिहार की धूम: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तुलसी, गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के  रायपुर स्थित निवास में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी  गोवर्धन तिहार पारंपरिक हर्षाेल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया । इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ तुलसी, गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री निवास में देवारी तिहार और गोवेर्धन पूजा के अवसर पर राउत नाचा दल और सुआ नर्तक दल ने आकर्षक धुनों के साथ परंपरागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारम्परिक वेशभूषा में राउत नर्तक दल के साथ नृत्य में शमिल होकर उनका उत्साहवर्धन किया। नन्हीं गायिका आरू साहू ने छत्तीसगढ़ी गीत जस गीत, सुआ नृत्य राउत नृत्य के गीत अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री ने नन्ही लोक गायिका आरू के गायन को सराहा, कहा पुराने छत्तीसगढ़ी गीतों की याद ताजा कर दी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में गोवर्धन पूजा के दौरान राउत नाचा और सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के दौरान नन्हीं लोक गायिका आरू साहू के सुमधुर गायन की सराहना की और कहा कि आरू ने बहुत पुराना गीत ‘चना के दार राजा, चना के दार रानी’ की खूबसूरत प्रस्तुति दी है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ी गीतों के लालित्य और भाषा की मधुरता का उल्लेख करते हुए कहा कि आरु ने अपनी प्रस्तुति से पुराने भूले बिसरे छत्तीसगढ़ी  गीतों की याद को ताजा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी साहब को याद किया और कहा कि उन्होंने भी छत्तीसगढ़ी के ‘गोंदा फूल गे मोर राजा, गोंदा फूल गे मोर बैरी’ गाया था, जो काफी लोकप्रिय हुआ था।

Related Posts