दुर्ग। नयाखाई के मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने पैतृक ग्राम कुरूदडीह पहुंचे। यहां पर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। अपने बचपन के दोस्त श्री नारायण निषाद से भी मिले पिछली बार चर्चा के दौरान नारायण ने मुख्यमंत्री से यूं ही कह दिया था कि कभी जब हेलीकॉप्टर में आप गांव में आए तो मुझे भी दिखाएं।
मुख्यमंत्री ने आज कहा की आज मैं हेलीकॉप्टर से आया हूं मेरे साथ रायपुर चलो। उनके मित्र को चश्मा भी लग गया है। मुख्यमंत्री ने देखते ही उन्हें कहा कि तुम्हें चश्मा कब लग गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ जनों एवं युवाओं से भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुम्हारी के दशहरा उत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित महामाया मंदिर प्रांगण के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान राम-लक्ष्मण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और सभी के जीवन में सुख-शांति की कामना की। उन्होंने भगवान राम के जयकारे के साथ कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई का, असत्य पर सत्य का विजय पर्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम का छत्तीसगढ़ से बहुत गहरा नाता है। छत्तीसगढ़ में भगवान राम को भांचा के रूप में पूजा जाता है इसलिए भगवान राम पूजनीय है। उन्होंने रामलीला मंडली कुम्हारी को वेशभूषा के लिए एक लाख रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी बन्द्रीनारायण मीणा एवं नगर पालिका परिषद कुम्हारी के उपाध्यक्ष के. रवि कुमार सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।















