BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री को मां अष्टभुजी मंदिर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने का मिला आमंत्रण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मुंगेली जिला के ग्राम पंचायत हथनीकला में स्थित मां अष्टभुजी मंदिर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मां अष्टभुजी मंदिर की स्थापना 1971 में की गई थी। इस वर्ष मंदिर स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। स्वर्ण जयंती के अवसर पर 3 से 5 अप्रैल के बीच आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने मां अष्टभुजी मंदिर के स्वर्ण जयंती समारोह में आमंत्रण के लिए बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज के मुंगेली परिक्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सिंह राजपूत, बिहारी प्रताप सिंह, सन्तु सिंह राजपूत, नर्मदा सिंह राजपूत, कौशल सिंह क्षत्रिय, थानू सिंह राजपूत, राकेश पात्रे, सागर सिंह बैस, सीमा वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री को डॉ अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का मिला आमंत्रण- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर घड़ी चौक, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रतिनिधिमंडल में नरेश गड़पाल, बी एस जागृत, भोजराज गौरखेड़े, अनिल वैद्य, सी डी खोबरागड़े, प्रकाश रामटेके, सुरेंद्र गोंडाने, राजू मेंढे, संजय गजभिये सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री से संत निरंकारी मिशन के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात- मुख्यमंत्री से उनके निवास कार्यालय में संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज एवं संयोजक गुरुबख्श सिंह कालरा के नेतृत्व में मिशन के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने रायपुर में आयोजित होने वाले विशाल निरंकारी सन्त समागम में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। इस अवसर पर दीपक कृपलानी, प्रेमसिंह धामी एवं अंकित खाण्डे भी उपस्थित थे। श्री कालरा ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के रायपुर आगमन पर 29 मार्च को लाभांडी में संत समागम का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री को शदाणी दरबार वार्षिक महोत्सव में शामिल होने का मिला न्योता- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में शदाणी दरबार तीर्थ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात कर उन्हें 26 मार्च को शदाणी दरबार के वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम में बतौर शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को शदाणी दरबार का सरोपा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार वार्षिक महोत्सव में आमंत्रण हेतु धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उदय शदाणी, विशिष्ट चावला,  अमित चावला,  नन्दलाल साहित्य,  बाबूराम आहूजा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts