BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री को ओणम पर्व के कार्यक्रम में शामिल होने का मिला न्योता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर केरला समाजम के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रायपुर केरला समाजम द्वारा आयोजित किए जा रहे ओणम त्यौहार के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ओणम केरल का प्रमुख त्योहार है।

ये पर्व फसल कटाई और खुशहाली का प्रतीक है जिसे हर वर्ग के लोग मिल जुल कर एक साथ मनाते हैं। इस वर्ष रायपुर केरला समाजम द्वारा राजधानी रायपुर में 17 सितंबर को ओणम पर्व का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने ओणम पर्व के कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए रायपुर केरला समाजम को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

वही उनके निवास कार्यालय में रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निजी नर्सिंग महाविद्यालय संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निजी नर्सिंग महाविद्यालय संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

Related Posts