BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री के लिए परोसा गया स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन: मशरूम, झुर्गा-भाटा, खट्टा जिमीकंद, गिल्की, भाजी में चेंच और चौलाई सब्जी का लिया स्वाद

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज रायपुर दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत महामाया वार्ड क्रमांक 65 स्थित राजू नायक के घर भोजन पर पहुंचे। नायक परिवार ने अपने अतिथि का घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती, पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ नगर निगम महापौर ऐजाज़ ढेबर, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे एवं अन्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने नायक परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ खाने में मशरूम,खट्टा जिमीकंद,झुर्गा भाटा,भाजी में चेंच और चौलाई,गोभी-आलू-भाटा,के साथ सलाद और पापड़ परोसा। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट भोजन के लिए श्री नायक एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर नायक परिवार ने ख़ुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री से बात करते हुए श्री नायक ने बताया कि उनके परिवार में 7 सदस्य हैं।

श्री नायक ने बताया कि शासन द्वारा जारी राशन कार्ड से परिवार को पर्याप्त मात्रा में राशन मिल जाता है। इसके साथ ही सरकार के बिजली बिल हाफ योजना से बहुत राहत मिलने की बात बताई। वर्तमान शासन की विभिन्न योजनाओं से आमजनों को बहुत लाभ मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Related Posts