BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री का जन्मदिन कल, वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग के जरिए स्वीकार करेंगे बधाई ,लोगों से मुख्यमंत्री निवास न आने की अपील

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और अपने प्रशंसकों से कहा है कि कोरोना संकट को देखते हुए वे अपने जन्मदिन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश भर से जुड़ेंगे और सबका अभिवादन एवं शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि वे उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामना देने के लिए मुख्यमंत्री निवास न पहुंचे। 
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने जन्मदिवस के अवसर पर 23 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला व ब्लॉक स्तर पर अपने प्रशंसकों के लिए उपलब्ध रहेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा दोपहर 12 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
    कोरोना संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री निवास न आएं जिससे कि फिजिकल डिस्टेंसिंग बनी रहे और कोविड-19 संक्रमण के खतरे को यथासंभव टाला जा सके। उन्होंने जिला एवं ब्लाक स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुभकामना देने के लिए एकत्र होने वाले लोगों सेे फिजिकल डिस्टेंसिंग और कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

Related Posts