BREAKING

Uncategorised

मुंगेली ज़िला पंचायत सीईओ के साथ हुए अभद्रतापूर्वक व्यवहार के ख़िलाफ़ छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने निंदा प्रस्ताव पारित कर कार्यवाही हेतु मुख्य सचिव से मुलाक़ात कर सौंपा ज्ञापन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ (अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर का संघ) ने आज छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक मुखिया प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन से संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पांडे के नेतृत्व में संघ के सदस्य अन्वेश घृतलहरे, पूनम सोनी, दिव्या वैष्णव, अर्चना पांडे एवं राकेश साहू मिल कर दिनांक 23/12/2021 को ज़िला पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल ब्यास (आईएएस) को ज़िला पंचायत के सदस्या लैला ननकू भिखारी द्वारा अमर्यादित व्यवहार कर चप्पल से मारने की कोशिश कर अभद्र और अपमानजनक व्यवहार के ख़िलाफ़ ज़िला पंचायत सदस्या के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया और संघ द्वारा मुख्य सचिव से संघ के सदस्यों की सुरक्षा की चिंता करते हुए संरक्षण की माँग की गई।
मुंगेली ज़िला पंचायत में सीईओ के साथ हुई घटना के संबंध में पूर्व में बैठक कर रोष व्यक्त कर निंदा प्रस्ताव पारित की गई।

Related Posts