भिलाई। शनिवार 23 नवंबर को मितानिन दिवस पर नगर पालिक निगम भिलाई के पार्षद एवं उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह द्वारा 100 से अधिक मितानिनों का सम्मान कर उपहार भेंट किया गया।
उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मितानिन दिवस मनाया गया। खुर्सीपार के श्रीराम चौक के पास हनुमान चालीस का पाठ किया गया उसके पश्चात मितानिनों महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
मितानिन महिला ने प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार के प्रति आभार जताया है सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि मितानिनों की मांगों को सरकार तक पहुंचाई जाएगी। उनकी सुरक्षा का वादा किया गया है। संगीतमय कार्यक्रम के बीच बढ़िया आयोजन किया गया।
















