भिलाई-3। गुरुवार की दोपहर भिलाई तीन थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसा में स्कूल से लौट रही छात्रा को मिक्चर मशीन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे इतना जबरदस्त था की 15 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगो ने जमकर बवाल किया। खबर क्षेत्र के आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग इक्का हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए लोगों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब ढाई घंटे तक लोग सड़क पर बैठे रहे। इस दौरान दुर्ग पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटा पाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई तीन फोरलेन पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। बीएमवाई उरला गांव निवासी महेन्द्र साहू की 14 वर्षीय बेटी खुशी साहू स्कूल की छुट्टी होने के बाद रोज की तरह साइकिल से अपने घर जा रही थी। इस दौरान वह फोरलेन पर उरला दुग्धसंघ के पास बने रोड क्रासिंग से वह पार हो रही थी, तभी दूसरी ओर से मिक्चर मशीन वाले वाहन ने ठोकर मार दी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। खुशी साहू जंजगिरी के सरकारी स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा थी।
हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग काफी आक्रोशित हो गए। लोग फोरलेन पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। जिस मिक्चर मशीन की ठोकर से हादसा हुआ उससे फोरलेन पर बन रहे फ्लाईओवर निर्माण में काम लिया जा रहा है। इसके बाद घटना स्थल पर सीएसपी छावनी कौशलेंद्र पटेल, सीएसपी भिलाई नगर नसर सिद्विकी, भिलाई-3 टीआई मनीष शर्मा, कुम्हारी टीआई पीडी चन्द्रा सहित एसडीएम व तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए।
लोग आरोपी वाहन चालक के साथ ही फ्लाईओवर निर्माण कर रहे जिम्मेदारों को भी बुलाने की मांग पर अड़े है। पुलिस अधिकारियों की लंबी समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। इस दौरान लगभग दो से ढाई घंटे तक सड़क जाम रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जाम खुलने के बाद फोरलेन पर वाहनों की रेलमपेल दिखी।




मृतिका…















