कंपनी के नए मालिक Elon Musk ने मंथली चार्ज को 8 डॉलर (करीब 660 रुपये) करने का फैसला किया है, मस्क ने इस बारे में ट्वीट भी किया, ट्वीट में उन्होंने कहा कि ब्लू टिक के लिए ट्विटर का मौजूदा सिस्टम बकवास है…
नईदिल्ली (ए)। ट्विटर पर वेरिफाइड अकाउंट के लिए यूजर्स को हर महीने सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा। पहले यह 20 डॉलर प्रति माह किया जाना था, लेकिन यूजर्स ने इसका विरोध किया और इसे काफी महंगा बताया। इसके बाद कंपनी के नए मालिक Elon Musk ने मंथली चार्ज को 8 डॉलर (करीब 660 रुपये) करने का फैसला किया है। मस्क ने इस बारे में ट्वीट भी किया। ट्वीट में उन्होंने कहा कि ब्लू टिक के लिए ट्विटर का मौजूदा सिस्टम बकवास है।
मिलेंगे कई नए फीचर: ट्विटर ब्लू टिक के मंथली सब्सक्रिप्शन चार्ज को कम करने के अलावा मस्क ने यूजर्स के लिए कुछ नए और खास फीचर भी ऐड किए हैं। मस्क ने बताया कि अब यूजर्स को स्पैम और स्कैम रोकने के लिए जरूरी प्रायोरिटी इन रिप्लाइ, मेंशन और सर्च का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा अब यूजर ट्विटर पर लंबे वीडियो और ऑडियो भी पोस्ट कर सकेंगे। साथ ही ट्विटर यूजर्स को अब पहले के मुकाबले काफी कम ऐड (विज्ञापन) दिखेंगे।
8 डॉलर मंथली सब्सक्रिप्शन चार्ज में नहीं होगा कोई बदलाव: एलन मस्क ट्विटर वेरिफाइट अकाउंट के लिए तय किए गए सब्सक्रिप्शन चार्ज को लेकर अब कोई बदलाव नहीं करने वाले। मस्क ने आज सुबह एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने सब्सक्रिप्शन चार्ज के लिए शिकायत करने वालों से कहा है कि वे शिकायत करना जारी रखें लेकिन अब यह प्रति माह 8 डॉलर ही रहेगा।
You will also get:
– Priority in replies, mentions & search, which is essential to defeat spam/scam
– Ability to post long video & audio
– Half as many ads— Elon Musk (@elonmusk) November 1, 2022
ट्विटर कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन: मस्क की एंट्री के बाद से ट्विटर कर्मचारियों में भी काफी टेंशन हैं। रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर के कुछ इंजीनियर्स को सातों दिन 12 घंटे काम करने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि मस्क के नए फैसलों और ट्विटर में किए जाने वाले बदलावों को तय समय पर पूरा नहीं किया गया, तो उनकी नौकरी भी जा सकती है। ट्विटर के इंजीनियरों को पेड वेरिफिकेशन फीचर लॉन्च करने के लिए 7 नवंबर की डेडलाइन दी गई है।
Twitter’s current lords & peasants system for who has or doesn’t have a blue checkmark is bullshit.
Power to the people! Blue for $8/month.
— Elon Musk (@elonmusk) November 1, 2022
https://twitter.com/elonmusk/status/1587627120355934208?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1587627120355934208%7Ctwgr%5E48c5826ec29ad442d8b856d655c372ea7da32642%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-2033302570455384661.ampproject.net%2F2210211855000%2Fframe.html















