BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मारपीट कर ट्रक, मोबाईल फोन एवं नगदी रकम लूट करने वाले कुम्हारी निवासी 02 आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख रुपए का मशरूका जप्त

 

प्राथमिकी दर्ज होने के चंद घंटे के भीतर पकड़ा गया आरोपियों को, जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 17,00,000/- रूपये…

रायपुर। प्रार्थी राकेश सिंह ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह चालक का कार्य करता है। दिनांक 24.12.2022 को ट्रक वाहन टाटा 1109 क्रमांक सी जी/15/डी वाय/1960 में लकड़ी भरकर सरोरा गया था लकड़ी खाली करके, खाली ट्रक वाहन का कांटा कराने दशमेश धर्मकांटा जा रहा था। इसी दौरान रात्रि करीबन 10.00 बजे मिश्रा ढाबा के पास सरोरा मेन रोड में 02 अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के ट्रक वाहन के सामने खडे़ हो गये जिस पर प्रार्थी द्वारा ट्रक को रोका गया ट्रक के रूकते ही दोनो व्यक्ति ट्रक में चढ़ गये और प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए प्रार्थी का मोबाईल फोन तथा उसके जेब में रखे नगदी रकम को लूट कर उसे ट्रक से नीचे गीरा दिया तथा प्रार्थी के ट्रक वाहन को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात अरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 575/22 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ट्रक लूट की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला राजीव शर्मा तथा थाना प्रभारी उरला को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये।

टीम के सदस्यों द्वारा ट्रक लूट/चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र करने के साथ ही हाल ही में लूट/चोरी के प्रकरणों में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपी कुम्हारी दुर्ग निवासी राहुल सोनी एवं दुर्गेश सोनकर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों की पतासाजी कर दोनों को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा ट्रक लूट की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की ट्रक, 01 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 17,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी: 01. राहुल सोनी पिता राकेश सोनी उम्र 21 साल निवासी संजय नगर दुर्गा मंदिर के पास कुम्हारी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग।

02. दुर्गेश सोनकर पिता बिहारी सोनकरी उम्र 20 साल निवासी संजय नगर दुर्गा मंदिर के पास कुम्हारी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग।

कार्यवाही में सुरेश ध्रुव (उपुअ) थाना प्रभारी उरला, थाना उरला से आर. रिखी वर्मा, नरेश प्रधान एवं सत्येन्द्र प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Posts