BREAKING

Uncategorised

मानसून में तेजी: छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी, जाने अगले 24 घंटे का मौसम

भिलाई। तटीय ओडिशा और बंगाल की खाड़ी के आसपास के हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इसी जगह पर समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक बना हुआ है। पंजाब और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए निम्न दबाव के क्षेत्र तक जा रही है। दक्षिण उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी महाराष्ट्र से केरल तट तक फैली हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्व और दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार के कुछ हिस्सों, केरल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बाकी केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिमी हिमालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बाकी मध्य प्रदेश और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

साभार: skymetweather.com

Related Posts