भिलाई। माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा सत्र 2024-25के लिए आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया जिसमें मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी हिंदी माध्यम का परिणाम शानदार रहा। हाई स्कूल दसवीं की बोर्ड परीक्षा में निलेश वर्मा पिता रमाकांत वर्मा ने 95 % अंक हासिल कर कक्षा में प्रथम स्थान, दीपशिखा वर्मा पिता रमाकांत वर्मा ने 91%. अंक हासिल कर द्वितीय स्थान पर रही।
इसके अलावा द्रोण निषाद 90%, युवराज विश्वकर्मा 89% प्रीति साहू 86% निलेश जोगी 84.16% झलक साहू 84% छाया साहू 83.16% प्रीतम सिंह 82.66% नीलिमा पाटले 80.16% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित किए।
बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में ओम देवांगन पिता श्री नर्मदा प्रसाद देवांगन ने 89% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं मोनिष्का देवांगन पिता कमलेश देवांगन ने 88% अंक के साथ द्वितीय स्थान अर्जित किया।
इसके अलावा सुषमा 85.8% रूपाली साहू 85.6% विकास कुमार साहू 83.8% तनुजा साहू 81.6% नरेश चौहान 80.8% लावेश कुमार वर्मा 80.4% अंक अर्जित किए और विद्यालय का नाम ऊंचा किया।
इस मौके पर मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी के संचालक पवन कुमार साहू एवं प्रभारी प्राचार्य संदीप कुमार मढ़रिया ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस उपलब्धि को शिक्षक शिक्षिकाओ के परिश्रम का फल बताया।
















